फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर शाहिद अफरीदी-वीना मलिक का विवादित बयान, गौतम गंभीर ने दिया करारा जवाब

Thu, 29 Aug 2019 12:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अफरीदी, गंभीर और वीना मलिक - फोटो : Social Media
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान गुस्से में अपने ही सिर के बाल नोचने में जुटा है। कश्मीर की आवाम की खुशी पाकिस्तान से देखी नहीं जा रही। इसलिए पड़ोसी मुल्क का कोई न कोई नुमाइंदा नापाक हरकत कर इस शांति में जहर खोलने की कोशिश कर रहा है। हाल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर विवादित ट्वीट किया और इस पर एक्ट्रेस वीना मलिक ने उनका साथ दिया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर अफरीदी की इस हरकत पर भड़क गए और उन्होंने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

2 of 5
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने बुधवार को ट्वीट कर ऐलान किया, 'पीएम इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाईयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। 6 सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाउंगा।'
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Veena Malik - फोटो : Social Media
शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट को शेयर करते हुए वीना मलिक ने लिखा- 'शाहिद अफरीदी सही दिशा में अच्छा कदम। समझदार, जागरुक और जिम्मेदार नागरिक एक कारण की वजह से आगे आते हैं और इस बार ये कारण है कश्मीर जो हमारे दिल के पास है।'
 

 

4 of 5
gautam gambhir - फोटो : ANI
शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट पर गौतम गंभीर बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने लिखा- 'दोस्तो, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए जिससे कि यह साबित हो सके कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बीते दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने एक संबोधन में कहा था कि कश्मीर के लोग हर हफ्ते शुक्रवार को सड़कों पर उतरें। जब तक कश्मीर आजाद नहीं होता तब तक उसके साथ हैं। इमरान यहीं नहीं रुके, और भारत को गीदड़भभकी दे डाली। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार है, युद्ध हुआ तो दोनों देशों में तबाही मच जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें