फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर गौरी खान को मिला सबसे बड़ा तोहफा, शाहरुख के सेलीब्रेशन में गायब दिखे सुहाना, आर्यन

Mon, 08 Oct 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान फिल्म इंडस्ट्री से सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं। गौरी खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर गौरी खान को तमाम बड़े सितारों ने बधाई भी दी है। वहीं उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जन्मदिन के मौके पर गौरी ने बेटे अबराम और पति शाहरुख के साथ दो तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बेटे अबराम को गोद में लेकर बैठी हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में गौरी और अबराम के साथ शाहरुख भी सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
इन तस्वीरों में शाहरुख और गौरी के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना तस्वीर से गायब नजर आए। गौरी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-मेरे जन्मदिन पर मेरे आधा हिस्सा ... दूसरा हिस्सा स्कूल में!। अपने इस कैप्शन से उन्होंने यह बताया कि आर्यन और सुहाना इस तस्वीर से क्यों गायब हैं। 

4 of 5
इंटिरियर डिजाइनर गौरी खान को उनके 48वें जन्मदिन पर एक और खास तोहफा मिला है। गौरी खान फॉर्च्यून की 50 पावरफुल भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। उनके इस मशहूर लिस्ट में 42वां स्थान मिला है। फॉर्च्यून अपनी इस लिस्ट में उन ताकतवर महिलाओं को शामिल करता है, जिन्होंने अपने व्यावसायिक कौशल और सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर से गहरा प्रभाव छोड़ा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। दोनों 27 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ने प्यार के लिए अपने परिवार से जंग की और आखिरकार परिवार को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें