गौरव गेरा
- फोटो : insta
लड़की के किरदार से मिली लोकप्रियता
गौरव गेरा ने टीवी पर अपनी शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल 'लाइफ नहीं है लड्डू' से की थी। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नंदू का किरदार अदा किया। इसके अलावा उन्होंने 'कोई अपना सा','बब्बन भाई वर्सेज विमला ताई','बात हमारी पक्की है','पम्मी प्यारेलाल','तोता वेड्स मैना' जैसे सीरियल्स में भी काम किया। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो कपिल शर्मा में लड़की के किरदार से मिली।