फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव चोपड़ा ने दिखाई बेटे की पहली झलक, कहा- 'मां-बाप को एक साथ खोने के बाद ये...'

Sat, 19 Sep 2020 10:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटे के साथ गौरव चोपड़ा - फोटो : Instagram: @mrgravitas
टेलीविजन जगत के जाने माने अभिनेता गौरव चोपड़ा ने कुछ दिन पहले ही अपने माता- पिता को खो दिया। जिससे उनका परिवार बेहद दुखी था। लेकिन इस महीने उनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है। गौरव की पत्नी ने उनके पहले बेटे को जन्म दिया है। जिससे गौरव और उनकी पत्नी हितिशा दोनों ही बेहद खुश हैं। अब गौरव ने अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 5
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas
गौरव चोपड़ा के जीवन में बीते एक महीने में काफी उतार -चढ़ाव देखने को मिले। बीते महीने उन्होंने अपने माता- पिता दोनों को एक साथ खो दिया था। लेकिन इस महीने की 14 तारीख को उनके घर पर खुशियों की किलकारियों ने दस्तक दी है। जिससे गौरव और उनकी पत्नी दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas
अब हाल ही में गौरव ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। गौरव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे की प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में गौरव ने लिखा, 'मेरे घर आया एक नन्हा कुंवर.. चांदनी के हसीन रथ पर सवार...मुझे याद है उतरन के सीक्वेंस का ये गीत जब हमने बच्चे का स्वागत किया था, काश मुझे उस समय इसकी वास्तविक फीलिंग पता होती।' 

4 of 5
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas
आगे गौरव लिखते हैं, 'हमने इस फरिश्ते का स्वागत किया है जो मेरी जिंदगी की सूखी जमीन पर कीमती बारिश की तरह आया है। मुझे लगा कि मुझे ये पल आप सभी के साथ शेयर करना चाहिए। दोनों परिजनों को खोना तोड़ देने वाला था फिर इस चमत्कारपूर्ण आशीर्वाद, मासूम, क्यूटनेस का बंडल पाना.. ये सब एक महीने में ही हुआ.. अब इन सबके मायने निकलने लगे हैं..कुछ हद तक'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव चोपड़ा और उनके माता पिता - फोटो : instagram/mrgravitas
बता दें कि पिछले महीने की 19 तारीख को गौरव की मां का निधन हुआ था। इसके महज 10 दिन बाद 29 अगस्त को उनके पिता का भी निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। गौरव के ऊपर अचानक ही टूटे से इस पहाड़ से वो टूट गए थे। लेकिन अब उनके घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है।

पढ़ें: बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं करीना कपूर खान, 'बेबो' की तस्वीरें देख पहचानना हो जाएगा मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें