मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने बीते महीने 25 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग निकाह कर लिया। सोमवार को गौहर और जैद की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। इस खास मौके पर गौहर ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने पति जैद दरबार के लिए प्यार जाहिर किया है।