फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल में इतने बदल गए अक्षय कुमार, वेटर की नौकरी छोड़ी और बन गए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर

Mon, 25 Jan 2021 06:31 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों में चाहे एक्शन सीन हो या कोई फनी किरदार, चाहे अभिनेत्री के साथ रोमांस करना हो या कोई सामाजिक संदेश देना हो...अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो हर किरदार में फिट बैठ जाते हैं। इंडस्ट्री में अक्षय को आए 30 साल बीत चुके हैं। 1992 में बड़े पर्दे पर आज के ही दिन उनकी पहली फिल्म 'सौगंध' रिलीज हुई थी। उसके बाद आज तक उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार
साल 1990 तक अक्षय कुमार ने खुद को बतौर 'खिलाड़ी' हिंदी सिनेमाजगत में स्थापित कर लिया था। कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। 90 के दशक में अक्षय ने लगभग हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया और इसके साथ ही उनसे अफेयर भी रहा, लेकिन ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद वो संभल गए और खुद को उन्होंने एक आइडियल पति बनाया। उनकी और ट्विंकल की केमेस्ट्री वाकई शानदार है। दोनों के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ-अक्षय कुमार
अक्षय बॉलीवुड के ऐसे इकलौते हीरो हैं जिन्हें इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं। इसके अलावा साल में 4-5 फिल्में करने का रिकॉर्ड आज अगर किसी के नाम है तो वो हैं अक्षय कुमार।

4 of 6
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इसी साल फोर्ब्स की हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार एक मात्र इंडियन एक्टर हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Social media
अक्षय कुमार की ज्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन से होती है। अक्षय कुमार मुंबई के 'प्राइम बीच' जुहू के एक लग्जरी घर में रहते हैं। उनका ये घर किसी महल से कम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार
अभिनेता बनकर लोकप्रियता कमाने के पहले अक्षय ने खाना बनाने से लेकर कार्ड बेचने तक का काम किया। अपनी जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने कई छोटे काम भी किए बैंकॉक से काम की तलाश में अक्षय को बांग्लादेश भी जाना पड़ा, वहां से कोलकाता जाकर अक्षय ने एक ट्रेवल एंजेसी में भी काम किया। कोलकाता से अक्षय मुंबई पहुंचे जहां वो कुंदन के गहने बेचने लगे। अंत में हीरो बनने के जूनून के कारण उन्होंने वेटर की नौकरी छोड़ी और फिल्म जगत में कदम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें