फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ साझा की तस्वीर, 'हबी' और 'वाइफी' की टी-शर्ट पहन लग रहे हैं क्यूट

Tue, 29 Dec 2020 03:03 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram - gauaharkhan
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा गौहर खान और जैद दरबार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 22 दिसंबर से इनका सेलिब्रेशन शुरू हुआ था और 25 दिसंबर को इन्होंने निकाह किया था। गौहर खान की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और फैन्स ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके अलावा हाल ही में गौहर खान ने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
शादी के बाद गौहर खान के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। दोनों ही फोटो में मस्ती के फूड में नजर आ रहे हैं, दोनों ने फोटो में ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। जैद की टी शर्ट पर हबी और गौहर की टी शर्ट पर वाइफी लिखा हुआ है। फोटोज के कैप्शन में गौहर खान ने ब्लैक कलर की हार्ट इमोजी बनाई।

विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
25 दिसंबर को गौहर खान और जैद दरबार शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के महज दो दिन बाद ही गौहर एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने जैद पहुंचे थे। लेकिन जब गौहर फ्लाइट के अंदर पहुंचीं तो वहां उनकी मुलाकात एक्स ब्वॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से हुई थी।

4 of 5
गौहर और कुशाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिस फ्लाइट से गौहर खान शूटिंग के लिए लखनऊ जा रही थीं उसी से कुशाल टंडन भी अपने होम टाउन में एक शूट के लिए जा रहे थे। कुशाल ने गौहर से मुलाकात के कई वीडियो साझा किए थे। इसमें दिख रहा है कि कुशाल और गौहर बराबर वाली सीट पर ही बैठे हुए थे और दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kushal Tandon and Gauhar Khan - फोटो : file photo
बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच लव केमेस्ट्री देखने को मिली थी। घर से बाहर निकलने के बाद काफी दिनों तक दोनों रिलेशन में रहे लेकिन फिर किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें