फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर

Tue, 29 Dec 2020 02:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar
ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह 47 साल की हो चुकी हैं। ट्विंकल अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। अब जब उनका जन्मदिन है तो अक्षय कुमार ने उन्हीं के स्टाइल में एक पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/twinklerkhanna
अक्षय कुमार ने ट्विंकल के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर तब की है जब दोनों छुट्टी मनाने गए थे। दोनों साइकिल के साथ हैं। ट्विंकल ने इस मौके पर लाइट कलर का बोट नेक टॉप, व्हाइट कलर का पैंट और स्नीकर्स पहने हैं। वहीं अक्षय कुमार ने ब्लैक हूडी के साथ मैचिंग जींस और व्हाइट स्नीकर्स कैरी की है।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar
तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- ‘जिंदगी के फैसलों पर सवालिया निशान लगाने वाला एक और साल लेकिन खुशी है कि मुझे तुम्हारे साथ मिला। हैप्पी बर्थडे टीना।‘
 

4 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : फाइल
बता दें कि अगले साल जनवरी में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 20 साल हो जाएंगे। कपल के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। अक्षय साल में चार से पांच फिल्में करते हैं। इसके अलावा वह तमाम ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वह हमेशा परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए समय निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो पिछले दनों वह अतरंगी रे की शूटिंग के लिए आगरा पहुंचे थे। उनके साथ सारा अली खान भी थीं। ताजमहल के आस पास शूटिंग करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अक्षय ने अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा उनके खाते में फिल्म सूर्यवंशी, बेल बॉटम, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, और रामसेतु हैं।

फैन ने कोरोना कॉलर ट्यून को बंद करवाने की मांग की, अमिताभ बच्चन बोले- ‘आपको कष्ट हो रहा है तो..’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें