फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में मॉब लिंचिंग पर इस एक्ट्रेस को आया गुस्सा, बोलीं- 'शर्म करो, कुछ करने का समय आ गया है'

Tue, 25 Jun 2019 03:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gauhar Khan - फोटो : social media
झारखंड में हुए मॉब लिंचिंग से हर कोई हैरान है। भीड़ ने तबरेज अंसारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी जिसके बाद अब बॉलीवुड से इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने मॉब लिंचिंग की घटना पर गुस्सा जाहिर किया है और एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gauhar khan - फोटो : social media
गौहर खान ने फिल्म डायरेक्टर ओनिर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि 'सत्ता में बैठे नेता जागेंगे? ये हो क्या रहा है? हर साल हालात और बदतर होते जा रहे हैं। अगर वह चोर भी था तो क्या यह कानून था? क्या उसका हश्र ये होना चाहिए था? शर्म करो, कुछ करने का समय आ गया है। बेशक मौजूदा विश्व कप में शिखर धवन की चोट बहुत बड़ा झटका है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
gauhar khan - फोटो : file photo
गौहर खान ने कहा कि 'विश्वकप पर ट्वीट जरूरी है। ढेर सारे नेताओं ने ऐसा किया लेकिन उन लोगों की आवाज कहां है जिन्हें रोज मारा जा रहा है। आपसे  प्रार्थना है कि नेता जी आपकी आवाज मायने रखती है। यहां लोगों की जिंदगियां बचा सकती है। और मैच तो जीते जा ही रहे हैं! गो इंडिया, जय हिंद।'

 

4 of 5
Mob Lynching - फोटो : social media
बता दें कि झारखंड में 22 साल के युवक की रविवार को स्थानीय लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया और जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर पीड़ित के परिवार का कहना है कि यह सांप्रदायिक हमला था और उससे जबरन जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gauhar khan
गौहर खान सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद के सपोर्ट में ट्वीट किया। भारत से हारने के बाद मॉल में सरफराज के साथ एक फैन ने बदतमीजी की। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा- 'क्या मूर्ख है.. शर्मनाक है ये.. केवल इसलिए कि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए उसके साथ ऐसा व्यवहार? इस इंसान पर शर्म है। खासकर जब उन्होंने बच्चे को हाथ में ले रखा है। इस इंसान के पेरेंट्स को उसे थप्पड़ मारनी चाहिए। सीरियसली।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें