फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन पति जैद दरबार के लिए मेकअप आर्टिस्ट बनीं गौहर खान, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 26 Dec 2020 03:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने 25 दिसंबर को जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। जैद दरबार दिग्गज म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद की फेयरीटेल लवस्टोरी थी जो कि अब पूरी हो गई है। इस खास मौके पर दोनों दूल्हा- दुल्हन काफी खुश नजर आए। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram: @gauaharkhan
बीते दिन गौहर खान और जैद दरबार की शादी की तस्वीरों और वीडियोज से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा था। इस मौके पर गौहर और जैद का एक वीडियो सामेन आया। जिसमें गौहर दुल्हन के लिबास में मेकअप आर्टिस्ट बनी हुईं नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
gauhar khan - फोटो : instagram
गौहर खान के कई फैनक्लब अकाउंट्स पर उनकी एक वीडियो साझा कीगई। इस वीडियो में गौहर दुल्हन के लिबास में मेकअप आर्टिस्ट बनी हुई थीं। गौहर मेकअप आर्टिस्ट बनकर अपने पति जैद दरबार का मेकअप करती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो बेहद क्यूट है और दोनों की कैमिस्ट्री को भी बखूबी दिखा रहा है।

4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
पति जैद को तैयार करने के बाद गौहर खुद भी आईने के सामने बैठकर अपना लुक संवारती हैं। इस वीडियो को गौहर के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट्स कर गौहर और जैद की जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो दोनों के निकाह के समय का है। गौहर और जैद दोनों ने ही इस दौरान क्रीम- गौल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट्स पहने हैं। उनका यह लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
बता दें कि सुबह हुए निकाह के बाद शाम के समय इन दोनों का वलीमा (वेडिंग रिसेप्शन) भी हुआ। इस मौके पर गौहर गोल्डन और मेहरून रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं जैद भी काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद प्यारे लग रहे थे।

पढ़ें: विदेशी अभिनेत्री को भोजपुरी सिखा रहे खेसारी लाल यादव, देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें