फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी अभिनेत्री को भोजपुरी सिखा रहे खेसारी लाल यादव, देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो

Sat, 26 Dec 2020 03:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे एक विदेशी अभिनेत्री के साथ हैं। यही नहीं वीडियो में वे अभिनेत्री को भोजपुरी सिखाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
विदेशी अभिनेत्री और खेसारी लाल ने हाथ में कॉफी ले रखा है। अभिनेत्री पूछती हैं कि ‘खेसारी कॉफी अच्छा बा या हम।‘ आगे खेसारी कहते हैं कि ‘तू, तोहरा ल सुंदर कुछ होइ सकेला का।‘ खेसारी मजाक बनाते हुए कहते हैं कि ‘नाइस गाय।‘
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है खेसारी लाल यादव शूटिंग लोकेशन पर हैं। जहां फिल्म में यह विदेशी अभिनेत्री भी हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘देसी बाबू अंग्रेजी मैडम #खेसारी के रंग, का भाई लोग कईसन लागल, लव यू।‘ खेसारी लाल यादव के वीडियो पर प्रशंसकों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
 

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : screengrab from youtube
पिछले दिनों खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होने के कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर छा गया। गाना ‘जा जा जान’ को खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है। इसे अजीत हलचल ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। खेसारी लाल गाने में एक प्रेमी की भूमिका में हैं जिसे उनकी गर्लफ्रेंड किसी और के लिए छोड़कर चली जाती हैं। लुक्स की बात करें तो खेसारी लाल यादव इसमें हैंडसम लग रहे हैं। उनके प्रशंसकों को उनका यह नया लुक पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
किसान आंदोलन को लेकर खेसारी का समर्थन
खेसारी लाल किसान आंदोलन को समर्थन देने को लेकर चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ के बाद खेसारी ने भी अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा था। खेसारी लाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरूरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।'


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें