बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान जैद दरबार से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। हाल ही में गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से पहले की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की है। ये तस्वीर उनके और जैद के शादी के ठीक पहले के फंक्शन की है। गौहर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए अपने दिल की बात कही है।