फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: गौहर खान ने पति जैद दरबार को बताया अपना 'बेस्टी', धमाकेदार डांस देख फैंस हुए दीवाने

Sun, 23 May 2021 02:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान अपनी शादीशुदा जिंदगी का खूब आनंद ले रही हैं। गौहर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। इतना ही नहीं कई मौकों पर उनके पति जैद दरबार भी उनके साथ मस्ती करते नजर आ जाते हैं। गौहर और जैद वेकेशन पर हों या फिर घर में आराम फरमा रहे हों, हर हाल में दोनों का मस्ती मोड ऑन रहता है। इन दिनो लॉकडाउन के माहौल में गौहर आए दिन फैंस को अपने नए अवतार दिखा रही हैं। अब हाल ही में गौहर ने एक नया वीडियो साझा किया है जिसमें वो पति जैद दरबार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों इस वीडियो में डांस करते हुए पति पत्नी कम और बेस्ट फ्रैंड ज्यादा नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। गौहर के इंस्टाग्राम के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर ने जो डांस वीडियो साझा किया है उसमें वो जैद के साथ बेस्टी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान जहां गौहर सफेट टी शर्टस और ब्लू जींस में नजर आईं तो वहीं जैद पीली टी शर्ट के साथ ब्लू ट्रैक पैंट पहने नजर आए। इस वीडियो में दोनों का मैचिंग स्टेप सोशल मीडिया यूजर्स को काफी अच्छा लगा।




विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान और जैद दरबार - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो के कैप्शन में गौहर खान ने लिखा, 'माई बेस्टी, क्या हमने कमाल कर दिया? बताओ'। इस पर जैद ने जवाब दिया कि, 'ये बहुत ही प्यारा है'। फैंस को गौहर और जैद के मैचिंग स्टेप्स के साथ साथ उनका हंसते हंसते गिर जाने वाला अंदाज भी काफी पसंद आया है।

4 of 5
गौहर खान - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले भी गौहर अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गईं थीं। इस वीडियो में वो पति जैद के पैरों पर आराम करती नजर आ रहीं थीं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि, 'इस्लाम में महिला की जगह मर्द के पैरों में ही है'। इस पर गौहर ने शख्स को ब्लॉक करते हुए लिखा था, ' नहीं बेवकूफ, इस्लाम में औरत मर्द के नीचे या ऊपर नहीं बल्कि बराबर होती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
गौरतलब है कि गौहर खान तस्वीरों और वीडियो के अलावा अपनी बेबाक राय भी जाहिर करने से पीछे नहीं हटती हैं। पिछले दिनों इस्रायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष पर गौहर ने अपनी बात रखी थी। उन्होने फिलीस्तान का समर्थन करते हुए इस्रायल से संबंधित उत्पादों के बहिष्कार की भी अपील की थी। इनके इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रिया दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें