सारा अली खान, विक्रांत मेसी
- फोटो : social media
सारा अली खान, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह की आगामी फिल्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर रिलीज होने वाली है। इस बात का एलान पहले ही हो चुका है, वहीं अब हाल ही में सारा, विक्रांत और चित्रांगदा ने एक मजेदार वीडियो के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म की रिलीज की तारीख आखिरकार आ गई है। इस प्रोमो वीडियो में, विक्रांत, सारा और चित्रांगदा लिफ्ट में बंद दिखाई दे रहे हैं। इस मजेदार वीडियो में दोनों कलाकार अपने पिछले प्रोजेक्ट्स के बारे में एक-दूसरे के ऊपर कटाक्ष करते दिखाई दे रहे हैं।