फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan: राजकुमार राव ने शेयर की हल्दी-आटे से बने बप्पा की झलक, श्रद्धा कपूर ने उठाया मोदक का लुत्फ

Sun, 07 Sep 2025 12:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganpati Visarjan 2025: शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने हंसी-खुशी और भावुक होते हुए बप्पा को विदा किया। फिल्म सितारों ने भी गणपति विसर्जन की झलक शेयर की हैं। श्रद्धा कपूर ने इस अवसर पर छह मोदक खाए। इसकी वजह भी शेयर की है।
विज्ञापन
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणपति उत्सव की रौनक दस दिनों तक रहती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा का स्वागत किया जाता है। दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर उनका विसर्जन कर विदा किया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले इस गणपति उत्सव की धूम बॉलीवुड में भी खूब देखने को मिलती है। तमाम सितारों के यहां व्यापक स्तर पर सेलिब्रेशन होता है। कई स्टार्स ने इस बार बाजार से गणपति लाने की बजाय घर पर ही बप्पा की प्रतिमा बनाई। इन्हीं में राजकुमार राव का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की झलक शेयर की है।

विज्ञापन
Trending Videos

राजकुमार बोले- 'हमारे ईको फ्रेंडली बप्पा से मिलिए'
हर साल श्रद्धालुओं से ईको फ्रेंडली बप्पा की मूर्ति घर लाने की अपील की जाती है। सितारे भी इसका पालन कर रहे हैं। इस बार अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने घर पर ही बप्पा की प्रतिमा को आकार दिया। राजकुमार ने हल्दी और आटे से खूबसूरत बप्पा की मूर्ति बनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'गेहूं के आटे और हल्दी से बने हमारे गणपति से मिलिए। हमारे ईको फ्रेंडली बप्पा'। साथ में लिखा है, 'गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या'!
 

श्रद्धा कपूर ने खाए छह मोदक, जानिए क्यों?
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को मोदक बेहद पसंद हैं। बप्पा के विसर्जन के दिन उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि छह मोदक खाए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी वजह बताई है। श्रद्धा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक प्लेट में छह मोदक रखे नजर आ रहे हैं। इसके साथ श्रद्धा ने कैप्शन लिखा है, 'विसर्जन का दिन, 6 सितंबर, मतलब छह मोदक खाने पड़ेंगे'। इसके साथ उन्होंने हाथ जोडने वाली इमोजी बनाई है। बता दें कि मोदक गणपति बप्पा के पसंदीदा हैं। यह एक मिठाई है, जिसका भोग बप्पा को लगता है और फिर प्रसाद के रूप में लोग पाते हैं।

विज्ञापन

माता-पिता बनने वाले हैं राजकुमार-पत्रलेखा
राजकुमार राव के ईको फ्रेंडली बप्पा की झलक देख नेटिजन्स रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स 'गणपति बप्पा मोरया' लिख रहे हैं। राजकुमार राव की निजी जिंदगी का बात करें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कपल ने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। कपल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'बेबी ऑन द वे'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें