'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स'
यह हॉलीवुड की हॉरर फिल्म है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर इसने अच्छी शुरुआत की। फिल्म का कलेक्शन 17.5 करोड़ रुपये रहा था। हिंदी पट्टी में फिल्म ने 6.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का यह आंकड़ा तब था जब मुकाबले में चर्चित 'बागी' फ्रेंचाईजी की चौथी किस्त यानी 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' थीं। आज दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई कल के मुकाबले कम है, मगर फिर भी शानदार है। आज शनिवार को 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ने 11.66 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कारोबार 29.16 करोड़ रुपये हो गया है।
The Conjuring Last Rites Review: हॉरर सीन्स के इंतजार में थक जाती हैं आंखें, दमदार अभिनय ने फिल्म को संभाला
'दिल मद्रासी'
साउथ फिल्म 'दिल मद्रासी' ने भी अपना दबदबा बनाया है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रेस्पॉन्स दिया। कल शुक्रवार को फिल्म ने 13.3 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की। दूसरे दिन भी कमाई धांसू रही है। आज शनिवार को फिल्म का कारोबार 8.45 करोड़ रुपये है। दो दिनों में 'दिल मद्रासी' ने 21.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गदास ने किया है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म राजनीतिक बदले की कहानी पर आधारित है।
Dil Madharaasi Movie Review: एआर मुरगदास की फिल्म में एक्शन ओवर द टॉप, कहानी औसत
'परम सुंदरी'
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' ने आज शनिवार को सिनेमाघरों में नौ दिन पूरे कर लिए हैं। वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल देखा गया है। 29 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। कल शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज शनिवार को दो करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 43.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म अपने बजट के नजदीक पहुंच गई है। हालांकि, 05 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'उफ्फ ये सिय्यापा' की कमाई के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हुए हैं।