आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी, कंगना रणौत की लॉकअप समेत कई और दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार हैं। पिछले हफ्ते, हमने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिथ्या, ए थर्सडे, बेस्टसेलर जैसी फिल्में और सीरीज देखीं। हालांकि इनमें से कोई भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसलिए दर्शकों को ज्यादा विकल्प नहीं मिल पाए। हालांकि इस सप्ताह ओटीटी और सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यहां देखिए पूरी सूची...