फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Collection Day 10: आलिया की फिल्म ने 10वें दिन की बंपर कमाई, जानें अब तक कितना हुआ 'गंगूबाई' का कुल कलेक्शन

Mon, 07 Mar 2022 02:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gangubai Kathiawadi - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' दुनिया भर में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद कर रहे हैं। आलिया की इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस में भी फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। फिल्म के 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। रविवार को फिल्म ने शानदार कमाई की है, जिसके बाद ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म अब चंद दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है।   
विज्ञापन

2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कमाई में पहले वीकेंड के बाद गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिस वजह से माना जा रहा था कि फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ की कमाई करने में समय लग सकता है लेकिन दूसरे रविवार की कमाई ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 78.50 करोड़ तक पहुंच गई थी। माना जा रहा है कि फिल्म ने रविवार को भी शानदार कमाई की है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आलिया की फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को लगभग 10 करोड़ का बिजनेस किया है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने जब दुनियाभर में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था, तब संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर लिखा गया था, 'वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.3 करोड़ का कलेक्शन पार हुआ।' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद।' 

4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म की कहानी मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से ली गई है। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं, जिसमें आलिया ने एक सेक्स वर्कर गंगूबाई का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद ही वह सेक्स वर्कर बन गई थी। हालाकिं, गंगूबाई ने अपने लोगों के लिए काफी कुछ किया था, जिसका जिक्र फिल्म में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, शांतनु माहेश्वरी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक दृश्य के दौरान - फोटो : insta
आलिया भट्ट के अलावा, इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें