फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में गैंगस्टर कल्चर का हुआ महिमामंडन, लिस्ट में कई सुपरस्टार की मूवीज शामिल

Sat, 16 Dec 2023 04:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक छप्परफाड़ कमाई है। फिल्म गैंगस्टर और अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने जमकर खून खराबा दिखाया है। दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। आज हम ऐसे कुछ ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें गैंगस्टर कल्चर को दिखाया गया है।
Dunki: शाहरुख खान ने साझा किया 'डंकी' का नया पोस्टर, बोले- 'बस पांच दिनों में आप तक पहुंच रही है फिल्म'
विज्ञापन

2 of 7
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
गैंग्स ऑफ वासेपुर अनुराग कश्यप की बनाई गई सबसे उम्दा फिल्मों में से एक है। दो भाग में बनी इस फिल्म में कई मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। फिल्म में धनबाद के गैंग्स की कहानी दिखाई गई थी। मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई
वस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में अजय देवगन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म में मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई थी। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे।

4 of 7
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में दिखी थीं। फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म माफिया क्वीन की कहानी को दिखाया गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म सत्या और मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सत्या
मनोज बाजपेयी, जेडी चक्रवर्ती और उर्मिला मातोंडकर स्टारर सत्या को कल्ट क्लासिक फिल्मों की श्रेणी में रखा जाता है। फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया था। फिल्म में गैंगस्टर की निजी जिंदगी पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।
विज्ञापन

6 of 7
रईस - फोटो : सोशल मीडिया
रईस
शाहरुख खान फिल्म रईस में एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। किंग खान का एक्शन अवतार देख फैंस भी हैरान रह गए थे। बॉक्स ऑफिस  पर यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तव
संजय दत्त बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाई है। फिल्म वास्तव उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर पर आधारित थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Hero: हीरो के 40 साल पूरे होने का जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाया जश्न, लिखी दिल छूने वाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें