गणपति के साथ दीपशिखा नागपाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्टार भारत के शो 'ना उम्र की सीमा हो' में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल इस बार अपनी गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर बताती हैं, ‘यह बीसवां साल है जब बाप्पा मेरे घर पधारेंगे। उस वक्त मेरी बेटी दो साल की थी और तब मेरा पहला घर हुआ करता था तो मेरे घर बाप्पा का आगमन डेढ़ दिन के लिए हुआ करता था लेकिन अब मुझे पांच दिन उनकी सेवा करने का मौका मिलता है क्योंकि मेरे बच्चे भी अब बड़े हो गए हैं। बाप्पा को बिठाने की कोई ख़ास मन्नत नहीं थी चूंकि मैं गणेश और शिव जी भक्त हूँ। इसी प्रकार औरों की तरह बाप्पा ने भी मुझे यह सौभाग्य दिया कि मेरे घर उनका आगमन हो।बाप्पा के आने से मेरे घर में एक अलग ही माहौल होता है, एक अलग सी पॉज़िटिव एनर्जी घर में होती है, मेरे बच्चे बहुत खुश होते हैं।’