फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान घर में गणपति बप्पा की आरती करते आए नजर, परिवार के दूसरे सदस्यों ने लगाए जयकारे

Sun, 23 Aug 2020 11:44 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शनिवार से शुरुआत हो गई। बॉलीवुड के कई सितारों ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी बप्पा का स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान के घर गणपति सेलिब्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया
सोहेल खान के घर पर गणपति सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। सलमान खान और यूलिया वंतूर, सोहेल के घर जाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक एक कर आरती कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान, सलमा, हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के अलावा उनके पिता सलीम खान, सलमा, हेलेन ने भी आरती की। इसके अलावा अरबाज खान, उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया भी थीं। सोहेन खान की पत्नी सीमा खान ने अपने घर से एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें गणपति बप्पा घर में बिराजे हुए नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
आयुष और अर्पिता के बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता के पति आयुष ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बच्चों की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में उनके दोनों बच्चे गणपति की मूर्ति के सामने बैठे हुए हैं। वहीं आरती के वक्त आयुष ने अपने बच्चे को गोद में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे। बीते दिनों वो शो का प्रोमो शूट करने के दौरान स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने फार्महाउस पर भी बिग बॉस का एक टीजर शूट किया था। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म राधे और कभी ईद कभी दिवाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें