केके
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में केके को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला। हालांकि उनका डेब्यू गाना फिल्म 'माचिस' में 'छोड़ आए हम' था इसमें उन्होंने दो लाइनें ही गाई हैं। बीच में उन्होंने कुछ गाने गाए लेकिन वो लोगों का ध्यान खींचने में सक्षम नहीं रहे। 'तड़प तड़प' गाने के बाद केके की गिनती बड़े गायकों में होने लगी। उनके मुख्य गानों में 'यारों', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत' सहित अन्य हैं।