फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Acharya: कोरियोग्राफर नंबर वन रहे गणेश आचार्य से जानिए उनकी कामयाबी की कहानी, 10 हिट गानों की जुबानी

Sat, 28 May 2022 08:59 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े सितारों को अपनी उंगलियों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फिल्मों में अब तक लगभग दस हजार गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं। अब वह हीरो बनकर फिल्म 'देहाती डिस्को' में नजर आ रहे है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए गणेश आचार्य को काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन, आज वह इस  मुकाम पर पहुंचकर लोगों के प्रेरणास्रोत बने हुए है। अपनी कामयाबी का श्रेय गणेश आचार्य कई लोगो को देते हैं जिनमे सबसे पहला नाम गोविंदा का आता है। लेकिन, हमने उनसे जानने की कोशिश की उन 10 गानों के बारे में जिन्हें करते हुए गणेश आचार्य को भी उतना ही मजा आया जितना इन गानों पर नाचने वाले सितारों को, तो पेश है गणेश आचार्य टॉप 10...
विज्ञापन

2 of 11
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गोविंदा
गणेश आचार्य गोविंदा को अपना भगवान मानते हैं। वह कहते हैं, ‘जब मैं ग्रुप में डांस करता था तो गोविंदा ही मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट करते थे। जब मैं स्वतंत्र रूप से कोरियोग्राफी के लिए संघर्ष कर रहा था तो मेरी बहन ने कहा कि तुम गोविंदा की तरह डांस करते हो तो गोविंदा से क्यों नहीं मिलते। मैं गोविंदा से मिला और मेरी किस्मत बदल गई। गोविंदा ने मेरी मुलाकात डेविड धवन से करवाई और मुझे ‘कुली नंबर वन’ मिली। यहां से मेरे करियर ने जो रफ्तार पकड़ी फिर रुकी नहीं। गोविंदा के डांस में एनर्जी लेवल बहुत हाई है। उनके साथ गाना एक ही टेक में ओके हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान  - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान 
सलमान खान के साथ गणेश आचार्य ने सबसे पहले 'जुड़वा' फिल्म की थी। सलमान खान के साथ पहली फिल्म 'जुड़वा' के बाद 'बीवी नंबर वन' 'बॉडीगॉर्ड' 'हैलो ब्रदर' से लेकर 'दबंग’ तक गणेश आचार्य और सलमान का साथ रहा। वह कहते हैं, ’सलमान खान का अपना स्टाइल है और कोरियोग्राफी में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि किस एक्टर का स्टाइल कैसा है? उसी के हिसाब से मोमेंट्स बनाने पड़ते है। देखा जाए तो सलमान खान से मुझे मिलवाने का श्रेय गोविंदा को ही जाता है। गोविंदा ने मुझे डेविड धवन से मिलवाया और 'जुड़वा' के निर्देशक डेविड धवन ही थे।’ 

4 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
गणेश कहते हैं, ‘अक्षय कुमार के साथ मैंने सबसे पहले फिल्म 'मैदान ए जंग' की थी। के सी बोकाडिया की फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर के  ऊपर होली सॉन्ग कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म के बाद  अक्षय कुमार के साथ मेरा भाई जैसा रिश्ता हो गया। अभी मैं अक्षय कुमार के साथ ज्यादा फिल्में कर रहा हूं। लॉकडाउन में मैंने अक्षय कुमार की छह फिल्में कीं। मेरी फिल्म ‘देहाती डिस्को’ में उन्होंने अपनी आवाज भी दी है।’

विज्ञापन

5 of 11
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
‘संजय दत्त तो मेरी जान हैं। हम सब उन्हें प्यार से बाबा बुलाते हैं। जब मैं कमल मास्टर जी का असिस्टेंट था तब से संजय दत्त से हमारी पहचान है। संजय दत्त के साथ मैंने फिल्म 'जंग' में 'आइला लड़की बड़ी मस्त' पहली बार कोरियोग्राफ किया था। संजय बाबा बहुत खुश हुए क्योंकि पहले हमारी मुलाकातें कमल मास्टर के सेट पर होती थी जब मैं डांसर था। जब मैंने उनको ‘जंग’ में कोरियोग्राफ किया तो वह बहुत खुश हुए। शूटिंग के दौरान हम अक्सर बीते दिनों की बातें किया करते थे।’

विज्ञापन

6 of 11
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल
‘सनी देओल के साथ मेरा पहला गाना 'जिद्दी' फिल्म का 'कम्मो' था। सनी देओल मेरे साथ काम करने में काफी कंफर्टेबल रहते थे। मैं उनके हिसाब से डांस मोमेंट्स बनता था। लेकिन उनके साथ काम करना काफी टफ था क्योंकि उनको डांस कुछ भी नहीं आता। 'जिद्दी' के बाद हमने बहुत सारी फिल्में साथ की। जब सन्नी देओल को पता चलता था कि फिल्म का डांस डायरेक्टर मैं हूं तो वह काफी सहज महसूस करते थे। कई फिल्मों में तो मुझे उनकी सिफारिश पर ही काम मिला।’

विज्ञापन

7 of 11
कोई आए तो ले जाए गाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ममता कुलकर्णी 
हिंदी सिनेमा के नायकों पर फिल्माए गए गानों के बाद जब गणेश आचार्य से हीरोइनों पर फिल्माए गए उनके फेवरिट गानों पर बात चली तो गणेश आचार्य कहते हैं, ‘राज कुमार संतोषी की फिल्म 'घातक' में ममता कुलकर्णी के ऊपर मैंने 'मारा रे' गीत कोरियोग्राफ किया। यह गीत मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था क्योंकि इस गीत में मुझे भी एक्ट करना था। राजकुमार संतोषी का ही सुझाव था कि इस गाने में मैं भी परफॉर्म करू। ममता कुलकर्णी ने इस गाने में अपनी पूरी जान लगा थी। जब यह गाना रिलीज हुआ तो लोगों ने खूब पसंद भी किया।’

8 of 11
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया

उर्मिला मातोंडकर
‘राजकुमार संतोषी की ही फिल्म 'चाइना गेट' में मुझे उर्मिला मातोंडकर के ऊपर 'छम्मा छम्मा' गीत कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। उन दिनों उर्मिला मातोंडकर काफी बिजी थीं इस लिए गाने पर रिहर्सल करने का उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन जब वह सेट पर आईं तो बड़ी ही एनर्जी के साथ उन्होंने इस गाने को शूट किया। इस गाने में उनका बंजारन का लुक था जिसमें उन्हें 15 किलो की ज्वैलरी पहननी थी। गाने के दौरान वह झुमके से चोटिल भी हो गईं। जब गाने की शूटिंग खत्म हुई तो उनके शरीर पर बहुत सारे खरोंचे थीं। लेकिन, शूटिंग के दौरान एक बार भी उन्होंने इसे जाहिर नहीं होने दिया।’

9 of 11
बिपाशा बसु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिपाशा बसु
‘विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओंकारा' का गीत 'बीड़ी जलइले' एक अलग स्टाइल का गीत था। इसके लिए मुझे कुछ अलग डांस स्टेप्स सोचने थे। मुझे ऐसा स्टाइल क्रिएट करना था जो लोगों को आकर्षित करे। इस गाने को हमने महाबलेश्वर के पास वाई में शूट किया। उन दिनों बहुत ठंड थी। बिपाशा बसु ने इस गाने में मेरा बहुत साथ दिया। जिस तरह के स्टेप्स मैं बिपाशा बसु से चाह रहा था उन्होंने दिए। इस गाने से बिपाशा बसु को भी एक नई पहचान मिली।’

10 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
‘कटरीना कैफ पहले बेली डांस और हिप हॉप कर चुकी थीं। 'अग्निपथ' का गाना 'चिकनी चमेली' मुझे कोरियोग्राफ करने को मिला तो मेरे सामने चैलेंज था कि इसमें कैटरीना को कैसे पेश करूं? यह मराठी फ्लेवर का तड़कता भड़कता गाना था। हमने कैटरीना के साथ इस गाने की 7-8 दिन रिहर्सल करने के बाद शूटिंग की। कैटरीना ने बिना चप्पल जूते पहने इस गाने को शूट किया। यह गाना ऐसा था कि बिना कैटरीना के यह गाना शूट हो ही नही सकता था। मैं कैटरीना को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने यह गाना किया।’

विज्ञापन

11 of 11
करीना कपूर  - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर 
‘करीना कपूर को मैने 'हीरोइन' फिल्म में 'हलकट जवानी' गाने पर कोरियोग्राफ किया। यह गाना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर चाहते थे कि ये गाना 'चिकनी चमेली' से भी ज्यादा हिट हो। तो मेरे लिए चुनौती काफी बढ़ गई। इस गाने को हमने छह दिन में शूट किया। गाने मैं करीना कपूर से जिस तरह के भाव चाह रहा था उन्होंने दिया। हर टेक में उन्होंने हर भाव को जीवंत किया।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें