रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज स्टूडियो में मिला ऑफर
रणवीर सिंह बताते हैं, ‘मैं यशराज स्टूडियो डबिंग कर रहा था और तभी रोहित शेट्टी आए और कहा कि मेरे पास एक आइडिया है। मैं तो यह सुनने के लिए इंतजार ही कर रहा था। उन्होंने विज्ञापन फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। ये फिल्म बनी तो मुझे ‘सिंबा’ मिली। फिर ‘सूर्यवंशी’ और अब ‘सर्कस’ आने वाली है। और आगे न जाने क्या क्या होने वाला है। मेरे मन में बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन अभी बोल नहीं सकता।’