फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडल्ट वीडियो मामले पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने तोड़ी चुप्पी, सरोज खान पर लगाए ये आरोप

Thu, 30 Jan 2020 03:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Acharya and Saroj Khan - फोटो : Social Media
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने ऊपर लगे शोषण समेत अन्य आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा है कि मैं सरोज खान साथ कई लोगों पर मानहानि का केस दर्ज कराऊंगा। जो मुझे बदनाम कर रहे हैं और वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि एसोसिएशन में मेरे आने से उनका बिजनेस फ्लॉप हो गया है, वे अवैध रूप से घर बैठे पैसा कमाते थे और मैं इसके खिलाफ हूं।
विज्ञापन

2 of 5
saroj khan ganesh acharya - फोटो : social media
सीनियर कोरियोग्राफर सरोज खान ने आचार्य पर आरोप लगाया था कि वह डांसर्स का शोषण कर रहे हैं और सीडीए को बदनाम करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर आचार्य ने कहा कि ये मेरी छवि खराब करने की साजिश है। हकीकत तो ये है कि सरोज खान और उनके सहयोगियों जैसे लोग इंडस्ट्री में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ganesh acharya - फोटो : social media
क्या है मामला
गौरतलब है कि बीते मंगलवार, एक 33 वर्षीय असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन (IFTCA) के जनरल सेक्रेटरी ने गणेश आचार्य के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग और मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में अश्लील वीडियो देखने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 

4 of 5
Tanushree Dutta and Ganesh Acharya - फोटो : twitter
तनुश्री दत्ता ने भी लगाए आरोप
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट में तनुश्री ने कहा- 'अब समय आ गया है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का बहिष्कार करे। पुरुष सुपरस्टार्स के पीछे ये लोग छिपते हैं और पॉवर का गलत इस्तेमाल करते हैं लोगों को परेशान करने के लिए। ये लोग न्यू कमर्स को परेशान करके उनका फायदा उठाना चाहते हैं। 'मीडिया में गणेश आचार्य के बारे में धोखाधड़ी, भुगतान न करना के अलावा डांसर्स के साथ शारीरिक शोषण की भी खबरें हैं। अगर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अभी भी उसके साथ काम करते हैं, तो यह इसका मतलब यह होगा कि वे इस तरह के मामलों में मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेत्री ने कहा- 'सिनेमाजगत के लिए ये चेतावनी है कि वह नरक को अपने आप से दूर रखें, नहीं तो आपकी प्रतिष्ठा उनके चरित्र में शामिल हो जाएगी। मुझे यकीन है कि कई और लड़के-लड़कियां आगे आएंगे और उनके दुर्व्यवहार के बारे में लोगों को बताएंगे। पाप का घड़ा भर गया है तुम्हारा। अब तो छलक छलक कर तेरी कहानियां निकल रही हैं।'

एयरलाइंस से ऑटो तक में बैन होने के बाद बोले कुणाल कामरा- मुझसे किसी को खतरा नहीं था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें