'गांधी गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार संतोषी, सनी देओल के साथ 'घायल', 'दामिनी', 'घातक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। मुंबई में अपनी फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के ट्रेलर लांच के दौरान राजकुमार संतोषी ने खुलासा किया किया कि वह सनी देओल के साथ 'जिन लाहौर नहीं वेख्या' फिल्म बना रहे हैं। दरअसल, नाटककार असगर वजाहत की मुलाकात राजकुमार संतोषी से 'जिन लाहौर नहीं वेख्या' को लेकर हुई थी, यह विषय राजकुमार संतोषी को पसंद आया और इस पर तैयारी शुरू गई। तभी असगर वजाहत ने राजकुमार संतोषी को अपना दूसरा नाटक 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पढ़ने को दिया। इस नाटक से राजकुमार संतोषी इतने प्रभावित हुए कि पहले इसी फिल्म पर काम शुरू कर दिया और अब यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।