फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Galwan Ghati: गलवान की घटना पर फिल्म बनाएंगे अपूर्व लाखिया, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे भारतीय सेना की गौरव गाथा

Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गलवान घाटी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा हमेशा विवाद का कारण बना रहता है। पिछले पांच दशक से दोनों देशों के बीच में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। साल 2020 में गलवान घाटी को लेकर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों देशों की राजनीति में भू-चाल आ गया था। 

विज्ञापन

2 of 5
अपूर्व लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच खबर आ रही है कि इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म मेकर अपूर्व लाखिया इस घटना पर फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय सेना की गौरव गाथा को पर्दे पर दिखाया जाएगा।

 



Sangharsh 2 Trailer: बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए खेसारी, देशभक्ति में पगी दिखी भोजपुरी फिल्म

 

विज्ञापन

3 of 5
अपूर्व लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपूर्व को 'एक अजनबी', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देश के लिए जाना जाता है। फिल्म की घोषणा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया है। अपूर्व भारतीय सेना के पराक्रम की कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

4 of 5
अपूर्व लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी गलवान घाटी में हुए चीन और भारतीय सेना के बीच झड़प पर लिखी किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3' पर आधारित होगी। बता दें कि यह किताब में साल 2020 में गलवान में हुई हिंसा के बारे में है। इस किताब के लेखक पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह हैं।

Shonali Nagrani: पति शिराज संग तलाक पर शोनाली नागरानी का छलका दर्द, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपूर्व लाखिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टोरी लाइन और स्क्रीन प्ले की बात करें तो इसे सुरेश नायर और चिंतन गांधी मिलकर लिखेंगे। इसके अलावा फिल्म के डायलॉग चिंतन शाह लिखेंगे। वहीं, फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि अभिनेता अजय देवगन गलवान घाटी पर फिल्म बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-  Sushmita Sen: तलवारबाजी के साथ आर्या 3 के शूट पर सुष्मिता सेन ने किया कमबैक, धाकड़ अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें