फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गली गुलियां' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मनोज बाजपेयी की जबरदस्त एक्टिंग के दम पर फिल्म होगी हिट

Sat, 18 Aug 2018 05:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपायी
भारत से बाहर मनोज बाजपायी, नीरज काबी और रणवीर शौरी स्टार्र फिल्म 'गली गुलियां -इन दि सैडोज' अपना धमाल मचाने में कामयाब रही है और जल्द ही अब यह देश में भी रिलीज होने वाली है। इस बीच शनिवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर लग रहा है कि यह एक साइक्लोजिकल ड्रामा फिल्म है। मनोज वाजपायी फिल्म 'अलीगढ़' के बाद एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग में वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
manoj bajpayee
इस फिल्म में मनोज वाजपायी का किरदार देखकर लग रहा है कि वह किसी रहस्यमई दुनिया में जी रहे हैं और एक ऐसे बच्चे की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे उसका पिता मारता रहता है। रणवीर शौरी उनके दोस्त के किरदार में नजर आ रहे हैं और वह नहीं चाहते कि उनका दोस्त किसी बच्चे के चक्कर में आस-पास किसी से दुश्मनी मोल ले। 
 
विज्ञापन

3 of 5
gali guliyan
मनोज और रणवीर शौरी के अलावा नीरज काबी का रोल भी दमदार नजर आ रहा है। हालांकि ट्रेलर में एक बार फिर ग्रे शेड में नजर आ रहा है। वह इस फिल्म में एक क्रूर पिता के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर में मनोज और नीरज के सीन और डायलॉग्स इतने प्रभावशाली लग रहे हैं कि यह इस बात की गारंटी दे सकती है कि यह एक दमदार फिल्म साबित होने वाली है। 

 

4 of 5
manoj bajpayee
फिल्म की कहानी पुरानी दिल्ली के आस-पास बुनी गई है। इस फिल्म के लिए बीते दिनों मेलबर्न में आयोजित हुए भारतीय फिल्म महोत्सव में मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। फिल्म दुनियाभर में 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। इन तीनों के फैंस के लिए यह फिल्म किसी बड़े तोहफे से कम साबित नहीं होने वाली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manoj bajpayee
गौरतलब है कि मनोज बाजपायी ने इस फिल्म के पोस्टर लॉन्ट इवेंट में कहा था कि एक एक्टर के तौर पर मुझे इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे ‘गली गुलियां’ के कंटेंट ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यहां तक यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए यह एक स्पेशल फिल्म है। फिल्म का निर्देशन दीपेश जैन ने किया है। फिल्म में शहाना गोस्वामी और नवोदित बाल कलाकार ओम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।

फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें