अमीषा पटेल इन दिनों फिल्म 'गदर 2' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जमी है। इससे पहले वर्ष 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में भी अमीषा, सनी देओल संग नजर आई थीं। मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। फिलहाल 'गदर 2' की वजह से मिल रही तारीफों के बीच अमीषा पटेल ने उस वक्त को याद किया है, जब फिल्में नहीं चलने की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।