फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के दौरान सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रतिकार का सामना करने वाले अभिनेता और निर्माता आमिर खान अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। लेकिन, जिस एक और फिल्म पर वह बीते तीन साल से दिलोजान से काम करते रहे हैं, उनके बेटे जुनैद खान की वह डेब्यू फिल्म ‘महाराजा’ अब डिब्बाबंद हो चुकी है।