गदर 2 ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' की कहानी को लेकर निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'गदर- एक प्रेम कथा रामायण से प्रेरित कहानी थी। रामायण में जिस तरह से भगवान राम, माता सीता को श्रीलंका से रावण की कैद से छुड़ाकर कर लाए थे। उसी तरह से 'गदर- एक प्रेम कथा' का तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को पाकिस्तान से आजाद करा कर लाया था। माता सीता का भी रावण से छल से अपहरण किया किया था और 'गदर-एक प्रेम कथा' में भी सकीना को उसके पिता छल से भारत से पाकिस्तान लेकर गए थे।