फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा-सचिन केस पर दी प्रतिक्रिया, बोले- प्यार सरहद नहीं मानता

Mon, 07 Aug 2023 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
अनिल शर्मा- सीमा-सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज से सिर्फ कुछ दिन दूर है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों जमकर इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

2 of 5
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल शर्मा ने कहा, 'यह अच्छी चीज है। यात्रा जारी रहनी चाहिए। कोई इधर से वहां जाए या कोई उधर से इधर आए। मुझे लगता है कि सीमाएं खत्म हो जानी चाहिए। सब कुछ भारत बन जाए, एक देश बन जाए, ताकि समस्या ही खत्म हो जाए। करोड़ों रूपये बेकार हो रहे हैं। इसलिए मेरी फिल्म में भी यह डायलॉग है। प्यार की कोई सीमा नहीं होती'।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल शर्मा ने आगे कहा, 'प्यार बॉर्डर नहीं मानता है। यह सरहदों से परे होता है। लेकिन, हर व्यक्ति और हर देश की अपनी कुछ चीजें और सीमाएं होती हैं। मैं इस मामले पर फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा।'
Annu Kapoor: 'मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं', जिंदगी में संघर्ष के सवाल पर अन्नू कपूर ने कही दो टूक बात

4 of 5
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें सनी देओल के तीखे तेवर देखने को मिले हैं। इस फिल्म को लेकर अनिल शर्मा ने कहा, 'हम देशभक्ति की भावना से भरपूर एक स्टोरी को पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में इंटेंस एक्शन सीन, पिता-पुत्र का भावुक रिश्ता और सभी सीमाओं को तोड़ने वाली प्रेम कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी'।
Deepika Padukone: शादी के लिए सबसे शानदार है दीपिका पादुकोण का ये फंडा, पति रणवीर के लिए एक खास नोट लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सनी देओल की यह फिल्म 'गदर' (2001) का सीक्वल है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगा। 'गदर 2' फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे। एक बार फिर सनी देओल का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
Pallavi Joshi Interview: लोग स्तरीय फिल्में बनाना भूल गए हैं, महलों में रहने वाले किरदार भारत की बानगी नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें