बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली निर्देशक अनिल शर्मा की सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के आतवें दिन 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए पूरे देश में अपनी जबर्दस्त कामयाबी का परचम लहरा दिया है। फिल्म हिंदी के अलावा दूसरी किसी भारतीय भाषा में रिलीज नहीं हुई है, इसके बावजूद फिल्म का ये कारोबार उन फिल्म निर्माताओं के लिए एक सबक है जो इन दिनों हर फिल्म को चार से लेकर 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की अफरातफरी में हैं। फिल्म ने शुक्रवार की रात तक आए आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 304 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।