फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: सनी देओल को याद आया 'गदर' संग रिलीज हुई 'लगान' का हाल, कहा- बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद तो मैं...

Mon, 07 Aug 2023 11:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गदर 2, ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल आज से करीब 22 साल पहले अभिनेता की फिल्म गदर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। लोगों को फिल्म खूब पसंद आई थी और इसने अच्छी कमाई की थी। अब एकबार फिर से दर्शकों को गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अमीषा पटेल सकीना बनी हैं। अब इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओएमजी 2 से टक्कर होने वाली है। एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में पूछा गया तो उनको 22 साल पहले रिलीज हुई अपनी फिल्म 'गदर' और आमिर खान की 'लगान' का हाल याद आ गया। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा-
विज्ञापन

2 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल की गदर और ओएमजी 2 को एक बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश के रूप में देखा जा रहा है। सनी देओल ने इसपर रिएक्शन दिया है। अभिनेता को 22 साल पहले रिलीज हुई गदर और लगान की याद आ गई। इस दौरान अभिनेता से फिर बॉक्स ऑफिस क्लैश पर सवाल किया गया। इसपर सनी देओल ने कहा कि उनको नहीं पता था कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेंगी और क्या होगा। अभिनेता ने कहा कि इस दौरान कई लोगों ने लगान का पक्ष लिया था। 

इसे भी पढ़ें- Jailer: जेलर देखने के लिए फैंस को मिली एक दिन की छुट्टी, इन शहरों ने फिल्म की रिलीज के दिन की अवकाश की घोषणा
 
विज्ञापन

3 of 5
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
सनी देओल ने कहा कि तब बहुत लोगों ने कहा था कि 'लगान' चल जाएगी लेकिन गदर नहीं, लेकिन एक्टर ने तब इस पर ज्यादा नहीं सोचा और कहा था कि चलो देखा जाएगा क्या होता है। लेकिन गदर की रिलीज के बाद सनी देओल हैरान रह गए थे। उनकी 'गदर: एक प्रेम कथा' ने 'लगान' के मुकाबले काफी तगड़ा बिजनेस किया था। हालांकि सनी देओल का कहना है कि वह इसे तुलनात्मक नजरिए से नहीं देखते। 

4 of 5
गदर 2 - फोटो : social media
सनी देओल आगे कहते हैं कि 'लगान' भी एक अच्छी फिल्म थी। हालांकि उन्होंने अभी तक यह इसे देखा नहीं है। 'लगान' को भारत की तरफ से ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए भी भेजा गया था। खैर अब लोगों को गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है। वहीं गदर 2 और ओएमजी 2 दोनों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में दोनों फिल्म की क्या स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' ने अभी तक पहले दिन के तकरीबन 3.30 करोड़ के टिकट बेच दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन इस फिल्म के टिकट का आंकड़ा एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ तक पहुंच जाए। वहीं ओएमजी 2 की बात करें तो पहले दिन के लिए अभी तक करीबन 65 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बुक हुए हैं,  हालांकि यह आंकड़ा ब्लॉक सीट्स को छोड़कर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें