फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: जब 'काका' की पत्नी के प्यार में डूबे शादीशुदा सनी देओल, डिंपल ने भी इश्क में पार की थी सारी हदें

Fri, 19 May 2023 01:07 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला
जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। यह जरूरी नहीं कि जिससे हम प्यार करते हैं ताउम्र उसी के साथ रहे। भगवान ने यह पहले ही निर्धारित कर दिया होता है कि हमारा साथ किसके साथ कितना है। इस दुनिया में किसी का प्यार मुकम्मल हो जाता है तो कुछ को इसके लिए भटकना पड़ता है। काफी लोग हैं जिन्हें प्यार हुआ लेकिन उन्हें इसके लिए जिंदगी भर तड़पना पड़ा। आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों तक का नाम इसमें शामिल है। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और डिंपल कपाड़िया भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्होंने एक दूसरे को दिल तो दे दिया लेकिन कभी इन्हें एक दूसरे का साथ नसीब नहीं हुआ। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बात करेंगे सनी देओल और डिंपल की अधुरी प्रेम कहानी के बारे में। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के गलियारों में गूंजे इश्क के किस्से
वैसे तो सनी देओल का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन डिंपल कपाड़िया और अमृता सिंह के साथ ने उनको खूब चर्चाओं में रखा। डिंपल के साथ उनके इश्क के किस्सों बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुने गए। शादीशुदा होने के बाद भी सनी डिंपल के प्यार में इस कदर डूब गए थे कि उन्होंने किसी की परवाह किए बगैर इस रिश्ते को जारी रखा।
विज्ञापन

3 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में सुर्खियों में रहे लव बर्ड्स
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बीच रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं। इन दोनों की लव स्टोरी 90 के दशक में काफी सुर्खियों में रही। अपने पहले प्यार अमृता सिंह से अलग होने के बाद सनी को सहारे की जरूरत थी। इधर डिंपल और राजेश खन्ना का तलाक हुआ ही था। डिंपल भी तन्हा थीं।

4 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सेट पर दोनों के बीच हुआ प्यार
ऐसा माना जाता है कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बीच फिल्म 'बेताब' की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद सनी और डिंपल ने फिल्म 'मंजिल-मंजिल', 'आग का गोला', 'गुनाह', 'नरसिम्हा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। फिल्मों में दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी खूब पसंद आई। दरअसल, यह वह दौर था, जब डिंपल शादी और मां बनने के बाद फिल्मों में कमबैक कर चुकी थीं। उस दौर में ये बातें भी सामने आई थीं कि उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद सनी ने डिंपल को अपनी बीवी जैसा दर्जा दे रखा था। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
काका से अनबन के बाद सनी के करीब आई डिंपल
राजेश खन्ना से शादी और फिर बेटियों-ट्विंकल और रिंकी के जन्म के बाद डिंपल ने फिल्मी दुनिया में लौटने का फैसला किया था। उन्होंने राजेश खन्ना के खिलाफ जाकर कमबैक करने की ठानी थी। हालांकि, वह शादी के कुछ वर्षों बाद ही राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं, क्योंकि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि डिंपल शादी के बाद फिल्मों में काम करें। काका का मानना था कि डिंपल घर और बच्चों की जिम्मेदारी संभालें। मगर, डिंपल कपाड़िया को मंजूर नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही डिंपल और राजेश में अनबन होने लगी थी। करीब दस साल साथ रहने के बाद साल 1982 में दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। हालांकि दोनों ने तलाक नहीं लिया।खबरों की मानें तो टीना मुनीम के कारण डिंपल और राजेश में दरार आई थी।

यह भी पढ़ें:  हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' से रिलीज हुआ अली फजल का पहला पोस्टर, सख्त लुक में अभिनेता ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन

6 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
अधूरी रह गई सनी और डिंपल की लव स्टोरी
राजेश खन्ना से वैचारिक मतभेद के बाद डिंपल कपाड़िया सनी देओल से नजदीकी के चलते काफी सुर्खियों में आ गई थीं। कहा जाता है कि सनी जब डिंपल से मिलने उनके घर जाया करते थे तो उनकी दोनों बेटियों से भी एक्टर की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। हालांकि, एक-दूसरे से बेहद प्यार करने के बाद भी इनका रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका था, क्योंकि न तो सनी अपनी पत्नी पूजा को तलाक दे सके और न ही डिंपल ने राजेश खन्ना से अपनी शादी तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनी देओल और डिंपल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया
11 साल तक चला सनी और डिंपल का रिश्ता
डिंपल की ख्वाहिश थी कि सनी उनसे शादी करे। लेकिन सनी पहले से ही शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। कहा जाता है कि इसी वजह से 27 साल तक राजेश खन्ना से अलग रहने के बाद भी डिंपल कपाड़िया ने उनसे तलाक नहीं लिया था। सनी देओल और डिंपल का रिश्ता करीब 11 साल चला था।

यह भी पढ़ें: मेरे पिता ही हैं मेरे सुपरहीरो, क्रिकेट में विराट कोहली जैसा कोई नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें