लव सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता लव सिन्हा कहते हैं, 'जब 'गदर-एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी, तब इस इस फिल्म ने इतिहास रचा था और जब 22 साल के बाद इसकी सीक्वल रिलीज हुई तो इस फिल्म के प्रति दर्शकों के प्यार देखकर समझ में आ गया था कि दर्शक ‘गदर 2’ को भी उतना ही प्यार देंगे और आज इसका परिणाम सामने है। एक अभिनेता के तौर पर कई सफल फिल्मों में काम करने एक मौका मिल सकता है, लेकिन 'गदर 2' जैसी फिल्म का हिस्सा बनना बहुत ही सम्मान की बात होती है। ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिन्हें इस तरह की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने का अवसर मिलता है।'