फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 Crore Ka Gadar: सनी देओल की 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री, ‘गदर 2’ ने 24वें दिन पूरा किया मैजिक नंबर

Mon, 04 Sep 2023 08:50 AM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल-बॉबी देओल-धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सक्सेस पार्टी के रूप में चर्चित हो चुकी शनिवार रात हुई फिल्म ‘गदर 2’ की पार्टी के अगले दिन रविवार रात इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई करने का आंकड़ा पूरा कर लिया है। फिल्म ने रविवार को शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की और इसी के साथ हिंदी में बनी फिल्मों में ये फिल्म दूसरी ऐसी फिल्म हो गई है जिसने 500 करोड़ रुपये या इससे अधिक की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज का रविवार को 24वां दिन रहा। जिस रफ्तार से फिल्म ने रिलीज के पहले तीन हफ्तों मे कमाई की, उससे ये अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म अपने चौथे वीकएंड से पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की चौथे शुक्रवार और शनिवार को कमाई हालांकि अपेक्षानुरूप नहीं रही और इसी के चलते फिल्म रिलीज के चौथे शनिवार तक 493.37 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। रविवार के कलेक्शन के शुरुआती रुझान के मुताबिक करीब 8.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही ये फिल्म 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है।

Pooja Bhatt: यूजर ने पूजा भट्ट और महेश भट्ट के रिश्ते पर किया भद्दा कमेंट, अभिनेत्री ने जवाब देकर की बोलती बंद
विज्ञापन

3 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के 24वें दिन की 8.50 करोड़ रुपये की कमाई मिलाकर फिल्म ‘गदर 2’ की कुल नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 501.87 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों के मामले में सबसे पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने साल 2017 में हिंदी डब संस्करण के जरिये 510.99 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस रिकॉर्ड को इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बेहतर किया। फिल्म ‘पठान’ के हिंदी संस्करण की कमाई करीब 524 करोड़ रुपये रही है। इस लिहाज से पांच सौ करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म ‘गदर 2’ देश की दूसरी हिंदी फिल्म हो गई है।

Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर अनिल शर्मा ने की खुलकर बात, बोले- मास एंटरटेनर बनाना आसान काम नहीं

4 of 5
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी में बनी फिल्मों में देश के सिनेमाई इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण व जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ के पास है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने हिंदी संस्करण से कुल 524.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘पठान’ तेलुगू औऱ तमिल में भी रिलीज हुई थी। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने 12.86 करोड़ रुपये और तमिल संस्करण ने 5.8 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह इसकी कुल घरेलू कमाई 543.09 रुपये हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गदर 2 सक्सेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गदर 2’ शनिवार की रात हुई पार्टी दरअसल इसी अंदाजे से तय की गई थी कि शनिवार तक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर जाएगी। हिंदी सिनेमा के सितारों ने शनिवा को जो एकजुटता सनी देओल की इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए दिखाई, उसके चर्चे बरसों बरस होते रहेंगे। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान से लेकर अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, संजय दत्त तक सब के सब इस पार्टी में सनी देओल और फिल्म ‘गदर 2’ की टीम को बधाई देने पहुंचे। बरसों तक एक दूसरे तक बात तक न करने वाले सनी देओल और शाहरुख खान को हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते देखना इस शाम की सबसे खूबसूरत तस्वीर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें