गौहर खान
- फोटो : social media
महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों और खासतौर से इसके चलते फिल्म उद्योग पर पड़ रहे असर को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) काफी चिंतित है। हजारों, लाखों परिवारों का चूल्हा इस उद्योग में काम लगातार चलते रहने के चलते ही जलता है। फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाने के बाद अब तक संगीत कार्यक्रम खुले में शुरू नहीं हो सके हैं, इसके चलते मुंबई के तमाम साजिदें भूखों मरने की कगार पर हैं। और, ऐसे में गौहर खान का कोरोना संक्रमित होने के बाद भी कथित रूप से शूटिंग पर चले जाना काफी गंभीर माना जा रहा है।