फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा-दीपिका सहित ये 11 अभिनेत्रियां गलती से भी इन तस्वीरों को देखना नहीं करेंगी पसंद

Sat, 21 Sep 2019 11:09 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मजेदार एक्सप्रेशन्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर किसी न किसी मौके पर कैमरे में कैद हो जाती हैं। कभी वो अपनी फिल्म का प्रमोशन करती नजर आती हैं तो कभी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते या फिर घूमते हुए। वैसे तो एक्ट्रेसेस हमेशा कोशिश करती हैं कि वो मीडिया को अच्छे से अच्छा पोज दें लेकिन कई दफा उनके कुछ ऐसे फोटोज भी क्लिक हो जाते हैं कि वो खुद इन्हें नहीं देखना चाहती होंगी। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की कुछ ऐसी ही मजेदार तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ऐसे में दीपिका भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रखती हैं और अक्सर कैमरे के सामने नजर आती रहती हैं। ऐसे में दीपिका की कुछ ऐसी फोटोज भी क्लिक हो गईं जो काफी मजेदार हैं। वैसे बता दें कि दीपिका कभी अपनी फिल्में तो कभी रणवीर सिंह के साथ मस्ती मजाक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं बात उनके प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो दीपिका रणवीर के साथ फिल्म 83 के अलावा छपाक में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 8
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हाल फिलहाल में बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई हैं। लेकिन छोटे पर्दे पर वो काफी एक्टिव हैं। छोटे पर्दे पर शिल्पा डांस रियलिटी शो जज करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शिल्पा अपने फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। 

4 of 8
सनी लियोनी और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी और रानी मुखर्जी
इस फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों के एक्सप्रेशन काफी मजेदार देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि सनी जहां हाल फिलहाल में अक्सर अपने परिवार को वक्त देती नजर आती हैं तो वहीं रानी मुखर्जी लंबे वक्त बाद फिल्म मर्दानी 2 में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

5 of 8
करीना कपूर खान और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान और आलिया भट्ट
बॉलीवुड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट दोनों ही अपनी एक्टिंग और चार्म के दम पर अपना सिक्का जमा चुकी हैं। करीना कपूर जहां हाल फिलहाल में टीवी शो जज कर रही हैं तो वहीं आलिया भट्ट की अपनी फिल्मों और रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बात इस फोटो की करें तो करीना का ये फोटो किसी इवेंट पर क्लिक हुआ है तो वहीं आलिया किसी फिल्म प्रमोशन इवेंट में बैठीं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय बच्चन
कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय बच्चन की ये फोटो काफी फनी है। कंगना की ये फोटो फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के इवेंट की दौरान की है। तो वहीं ऐश्वर्या भी किसी प्रोग्राम में बैठी नजर आ रही हैं। बता दें कि हाल फिलहाल में कंगना जयललिता पर बन रही बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा
आज ही सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर रिलीज हुई है। फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान नजर आ रहे हैं। फिल्म में सोनम, जोया का किरदार निभा रही हैं। जोया भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी दिखाई गई है। बात प्रियंका की करें तो प्रियंका भी पति निक जोनस के अलावा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रियंका काफी लंबे अरसे बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर आएंगी।
विज्ञापन

8 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
पिछले कुछ सालों से कटरीना कैफ हिट मशीन बन चुकी हैं। तकरीबन हर फिल्म कटरीना की 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है। कटरीना की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ भारत थी। वहीं कटरीना की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी है।

पढ़ें: अभिनेत्रियों की मौत के बाद सुपरहिट हुईं ये छह फिल्में, दो बार टूटा सलमान खान का दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें