फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों को देख आपको भी आ जाएगी हंसी, लिस्ट में आलिया- दीपिका से प्रियंका- काजोल तक शामिल

Fri, 17 Jan 2020 01:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फनी एक्सप्रेशन्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि मीडिया द्वारा गलती से उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जो काफी मजेदार होती हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीरें हम आपको इस रिपोर्ट में दिखाएंगे जिसमें कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण तक के मजेदार एक्सप्रेशन्स कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन

2 of 10
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी मुस्कान से सभी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन किसी इवेंट की इस तस्वीर में परिणीति के चेहरे के एक्सप्रेशन्स काफी मजेदार दिख रहे हैं। बात परिणीति के फिल्मी करियर की करें तो वो जबरिया जोड़ी, इश्कजादे, गोलमाल अगेन, केसरी, मेरी प्यारी बिंदु जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन है।
विज्ञापन

3 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
एक लंबे अरसे से फिल्मों से दूरी बनाए हुईं शिल्पा शेट्टी की इस साल दो फिल्में रिलीज होंगी। एक फिल्म का नाम निकम्मा है तो वहीं दूसरी फिल्म हंगामा 2 है। बता दें कि शिल्पा पिछले कुछ वक्त से छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव थीं। इसके साथ ही वो फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा जानवर, धड़कन, बाजीगर, रिश्ते, फिर मिलेंगे और दस जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।

4 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई है। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध दीपिका की इन दो तस्वीरों को देखकर आपकी भी जरूर हंसी छूट गई होगी।
विज्ञापन

5 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लाखों- करोड़ों में फैंस हैं। प्रियंका अपने स्टाइल और एटीट्यूड से सभी के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इस तस्वीर में प्रियंका का स्वैग थोड़ा सा बिगड़ गया। अपनी इस तस्वीर को देख खुद प्रियंका भी हंस देंगी।
विज्ञापन

6 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
कई बॉलीवुड हिट फिल्में दे चुकीं कटरीना कैफ किसी को भी अपनी खूबसूरती से पिघला सकती हैं। इस तस्वीर में जहां कटरीना काफी फनी लग रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वो उतनी ही क्यूट भी लग रही हैं। बात कटरीना के करियर की करें तो भारत, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा सहित कई फिल्मों में कटरीना अपना जलवा दिखा चुकी हैं। वहीं जल्दी ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी।
विज्ञापन

7 of 10
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई कठियावाड़ी का लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया था। फिल्म में अपने लुक से आलिया ने सभी का दिल जीत लिया है। अपनी इस तस्वीर में भी आलिया काफी क्यूट नहीं आ रही हैं। बता दें कि अलिया गली ब्वॉय, राजी, कलंक, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

8 of 10
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड का एक अच्छा नाम बन चुकी हैं। बागी, हाफ गर्लफ्रेंड, आशिकी 2, छिछोरे सहित कई फिल्मों में एक्टिंग का दम दिखा चुकीं श्रद्धा जल्दी ही वरुण धवन के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आएंगी। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।

9 of 10
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
काजोल की गिनती उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने करियर के साथ ही साथ अपने परिवार को भी पूरा वक्त दिया। 10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में काजोल अजय देवगन के किरदार तानाजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन

10 of 10
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वालीं ऐश्वरर्या राय बच्चन अक्सर मीडिया के कैमरों में कैद हो जाती हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना दमखम दिखाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें