2013 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'फुकरे' के सीक्वल 'फुकरे रिटर्न्स' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के नए गाने 'तू मेरा भाई नहीं है' का टीजर रिलीज हो गया है। ये एक सैड सॉन्ग है। जो दोस्तों के बीच हुई लड़ाई के बीच फिल्माया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। इस गाने को गाया है गंधर्व सचदेवा ने जबकि गाने के बोल सत्य खरे ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत सुमित बेल्लारी ने कंपोज्ड किया है और रैप किया है रफ़्तार ने। इस गाने को ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
Fukrey Returns
पहले रिलीज हुए तीन गाने लोगों के बेहद पसंद आ रहे हैं। ये फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, मगर फिल्म पद्मावती के विवाद के चलते अब ये फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।