साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। ये फिल्म सिर्फ साउथ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी पसंद की गई। इसी वजह से अब हर कोई ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में यश का धमाकेदार अंदाज देखने को मिलेगा। वह फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसे में इन सब सितारों ने फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। आज हम आपको ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के किरदारों की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
यश
‘केजीएफ’ के दूसरे पार्ट में भी यश रॉकी भाई के किरदार में नजर आएंगे, जो फिल्म का लीड कैरेक्टर है। फिल्म के पहले पार्ट में यश का अंदाज देख फैंस उनके दीवाने हो गए थे। दावा किया जाता है कि इस फिल्म के लिए यश ने 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।