फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: अस्त्रों की दुनिया से लेकर शानदार वीएफएक्स तक, बॉलीवुड फिल्मों में पहले कभी नहीं दिखीं ये चीजें

Mon, 26 Sep 2022 12:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। बड़े बजट और लंबे समय में इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। हालांकि, फिल्म को लोगों का विरोध और बायकॉट ट्रेंड का शिकार भी होना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। बड़े बजट और लंबे समय में इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। हालांकि, फिल्म को लोगों का विरोध और बायकॉट ट्रेंड का शिकार भी होना पड़ा। लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पर काफी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। रिलीज से पहले दिन से ही यह फिल्म लगातार जमकर कमाई कर रही है। यही वजह हैं कि फिल्म ने 17 दिनों में ही अपनी लागत निकाल ली है। फिल्म में ऐसी कई चीजे हैं जिसके चलते लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें यह फिल्म कुछ खास रास नहीं आई। इस रिपोर्ट में हम जानेंगे फिल्म से जुड़ी उन चीजों के बारे में जो पहले कभी किसी दूसरी बॉलीवुड फिल्मों में देखने को नहीं मिला-
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बड़ा बजट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म काफी बड़े बजट से बनाई गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 10 साल के लंबे समय में बनी इस फिल्म को करीब 410 करोड़ के बड़े बजट से बनाया गया है। यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे फिल्म मानी जा रही है। इससे पहले बॉलीवुड की कोई भी फिल्म इतने बड़े बजट में नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर-आलिया जोड़ी

इस फिल्म में यूं तो कई खास चीजे देखने को मिली है, लेकिन एक चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और लोगों के बीच बज बनाए रखा, वह थी फिल्म में रणबीर-आलिया की जोड़ी। इस फिल्म के जरिए अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। इससे पहले यह दोनों कलाकार कभी किसी फिल्म में साथ दिखाई नहीं दिए थे।

4 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

वीएफएक्स

410 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म में वीएफएक्स पर काफी खर्च किया गया है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म में फिल्म में VFX के 4500 शॉट्स लगे हैं, जो इससे पहले हिंदी सिनेमा के इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर कभी देखने को नहीं मिला। इतना ही नहीं फिल्म के बड़े बजट में से 140 करोड़ रुपये अकेले वीएफएक्स पर ही खर्च किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अस्त्रों की दुनिया

अयान मुखर्जी ने अपनी इस फिल्म के जरिए एक ऐसी दुनिया बनाने कोशिश की जो पहले कभी किसी बॉलीवुॉ फिल्म में देखने को नहीं मिली। शक्तियों और अस्त्रों से भरी इस दुनिया में कई चमत्कार देखने को मिले। इससे पहले बॉलीवुड में द्रोणा और नक्शा जैसी पौणाणिक विषयों पर फिल्में बनाई जा चुकी हैं, लेकिन अस्त्रों का ऐसा कंप्सेप्ट पहले कभी देखने को नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें