फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के राजपूताना अंदाज के आड़े आईं कंगना, शाही अंदाज ऐसा कि फेर नहीं पाएंगे नजरें

Thu, 26 Oct 2017 02:13 PM IST
Team Digital
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थानी लोकनृत्य घूमर करती हुए 'महारानी पद्मावती' दीपिका पादुकोण बुधवार को इंटरनेट पर छाईं रही। 'पद्मावती' के पहले गाने 'घूमर' में दीपिका पादूकोण का राजपूताना अंदाज हर किसी के दिल को भा गया, तो दूसरी बुधवार को ही एक और रानी ने अपने ऐसे जलवे बिखेरे की उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की। पिछले कुछ दिनों से ऋतिक रोशन से चल रहे विवादों के चलते चर्चा में रहीं कंगना इस बार अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्‍वीन ऑफ झांसी' को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अपनी इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए बुधवार को कंगना रनौत जयपुर के आमेर महल में नजर आईं। कंगना रनौत के फैनपेज ने यहां उनकी शूटिंग के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं।

Some more pictures of #KanganaRanaut shooting for #Manikarnika - The Queen of Jhansi in Jaipur today! pic.twitter.com/NO7JcEqDYN— Team Kangana Ranaut (@KanganaFanClub) October 25, 2017

4 of 5
kanagana_Shooting
कंगना इस फिल्म में 1857 क्रांति की अगुवा रहीं रानी लक्ष्मीबाई बनी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग ऐतिहासिक स्‍थानों पर होगी। इन फोटोज में कंगना क्रीम कलर की साड़ी और लाल बिंदी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक चैक वाला शॉल कंधे पर डाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि कंगना की पिछली फिल्म 'सिमरन' बॉक्सऑफिस में औंधे मुंह गिरी थी। जिसके बाद इस फिल्म से न सिर्फ कंगना को बल्कि उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार होगा। इसी फिल्म से टेलीविजन दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अंकिता लोखंडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें