फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जो अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ इन कलाकारों की आवाज और डायलॉग बोलने का अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आता है। इंडस्ट्री में आज ऐसे कई सितारे मौजूद हैं, जो अपने चेहरे के साथ-साथ अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई मशहूर अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म में अपने डायलॉग्स खुद नहीं बोले थे। दरअसल, इन अभिनेत्रियों की डेब्यू फिल्म में डायलॉग्स के लिए डबिंग आर्टिस्ट की मदद ली गई थी। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसी ही कुछ मशहूर अदाकाराओं के बारे में-
श्रीदेवी
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने साल 1979 में रिलीज हुई फ़िल्म सोलवा सावन से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा था। लेकिन अपने शुरुआती दिनों में हिंदी ठीक से ना आने की वजह से श्रीदेवी की फिल्मों में नाज द्वारा डबिंग की जाती थी। जबकि अभिनेत्री की फिल्म आखिरी रास्ता में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा ने अपनी आवाज दी थी।