सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली के रहने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना नहीं भूले और वे वोट डालने के लिए अपने गृहनगर पहुंचे। मतदान के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी साझा की। साझा की गई सेल्फी में उन्हें सफेद शर्ट और धूप का चश्मा पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मतदान करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए अपने गृहनगर दिल्ली आया था। दिल्ली...वोट करने निकलें....।"