फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बड़े-बड़े सेलेब्स को लिया गया था गोद, आज दुनिया में बजता है इनके नाम का डंका

Sat, 26 Dec 2020 07:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्रिटीज - फोटो : Instagram
शादी के बाद लगभग हर कपल्स का सपना होता है कि उन्हें उनकी संतान का सुख मिले, लेकिन कई बार उनके भाग्य में बच्चे को जन्म देने का सुख नहीं होता। हालांकि अगर खुद की संतान नहीं हो पा रही हो तो लोग कई बार बच्चे गोद भी लेते हैं। आम लोगों के अलावा बहुत से सेलेब्रिटीज ऐसे भी हैं जिन्होंने बच्चे गोद लिए हैं, लेकिन हम आपको यहां उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खुद गोद लिया गया था और आज दुनिया उन्हें उनकी काबिलियत की वजह से याद रखती है।
विज्ञापन

2 of 6
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना

बॉलीवुड के काका यानी कि राजेश खन्ना ने 60-70 के दशक में हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की थी और बॉलीवुड के सुपरस्टार बने। राजेश का जन्म लाल हीरानंद खन्ना और चंद्राणी खन्ना के घर 29 दिसंबर 1942 को हुआ था। उनका असली नाम जतिन खन्ना था। हालांकि उनकी मां ने अपनी देवरानी से वादा किया था कि वो अपने बेटे राजेश को उन्हें गोद दे देंगी और फिर राजेश के चाचा-चाची ने उन्हें गोद ले लिया।
विज्ञापन

3 of 6
bill clinton
बिल क्लिंटन

अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पिता विलियम जेफरसन की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। अपने पिता के मौत के वक्त बिल सिर्फ 3 महीने के थे। इसके बाद  उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली और 15 साल की उम्र में क्लिंटन फैमिली ने बिल को गोद ले लिया और वो बिल क्लिंटन कहलाए।

4 of 6
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता खान

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की बहन अर्पिता गोद ली गईं हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने अर्पिता को गोद लिया था। दरअसल सलीम खान रोज एक औरत को खाना खिलाते थे जो अक्सर भीख मांगा करती थी। उनके साथ एक बच्ची भी रहती थी। एक दिन सलीम खान ने देखा कि बच्ची की मां का निधन हो गया है और बच्ची सड़क पर अकेले रो रही है। सलीम से देखा नहीं गया और वो अर्पिता को घर ले आए। आज अर्पिता अपने घर की सबसे लाडली बेटी हैं और सलमान की तो उनमें जान बसती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
steve jobs
स्टीव जॉब्स

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी से एक एप्पल से सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का नाम हर कोई जानता है। हालांकि ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि स्टीव भी गोद लिए गए थे। दरअसल स्टीव के जन्म के बाद पॉला और क्लैरा जॉब्स ने उन्हें गोद ले लिया था। पॉला और क्लैरा एक ऐसे कपल थे जिन्हें कंसीव करने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उन्होंने स्टीव को अपना बेटा बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेल्सन मंडेला - फोटो : Source
नेल्सन मंडेला

अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर किंग के विचारों से प्रभावित होने वाली दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला एक दिलदार व्यक्ति थे। जब वो 9 साल के थे जब थेंबू के राजा जोंगिनताबा डैलिंगड्येबो ने उन्हें गोद ले लिया था। मंडेला ने लॉ की पढ़ाई की थी। उन्होंने दुनिया में बहुत नाम कमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें