फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर जस्टिन बीबर तक ये 8 कपल इस साल करेंगे शादी, जानिए कौन-कौन है कतार में

Sat, 25 Aug 2018 06:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Priyanka Chopra
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर खूब सुर्खियां बटोरी। गौरतलब है कि इसी साल अक्टूबर में वह शादी भी रचा लेंगी। लेकिन प्रियंका के साथ-साथ कई और स्टार्स भी कतार में हैं जो इस साल ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं कमाल की बात यह है कि इसमें कुछ हॉलीवुड कपल्स के नाम भी शामिल हैं....तो आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 9
ranveer singh and deepika padukone
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म राम लीला के लीड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों एक दूजे को फिल्म राम लीला के बाद से डेट कर रहे हैं। अब खबर है कि इस साल दोनों इटली में शादी करने वाले हैं। उनकी ये शादी काफी प्राइवेट होगी जिसमें उनके खास मेहमानों को ही निमंत्रण जाएगा। यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों के तहत होगी। माना जा रहा है कि शादी की तारीख भी सामने आ गई है जो कि 10 नवंबर 2018 बताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 9
Bollywood - फोटो : Indian Express
इस लिस्ट में कुछ टीवी स्टार्स भी शामिल हैं। सबसे पहले बात करेंगे बिग बॉस सीजन 9 में घर में मिले प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों साल 2015 से एक साथ हैं। वहीं, प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर सगाई का एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'थैंक्यू बेबी, थैंक्यू सो मच, तुम अभी भी मेरी हो और तुमने भी मुझे हां कहा और तुम अब हमेशा के लिए मेरी हो।' वहीं, अपने इंटरव्यू में युविका इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि वह इस साल के अंत शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

4 of 9
Bollywood
टीवी स्टार्स की लिस्ट में एक्ट्रेस पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का भी नाम आता है। दोनों पिछले छह सालों से रिलेशनशिप में हैं और चार साल पहले सगाई कर चुके हैं। संग्राम एक रेसलर भी हैं और उन्होंने ही मुंबई में एक इंटरव्यू में कहा ' हमने सगाई के ही बाद ही शादी करने का प्लान किया था लेकिन दोनों के काम के शिड्यूल अलग-अलग होने की वजह से हम शादी नहीं कर पाए, लेकिन मैं अब विंटर वेडिंग की प्लानिंग कर रहा हूं और अब परिवारिक जिंदगी शुरू करने लिए और देरी नहीं करना चाहता हूं। '
विज्ञापन

5 of 9
Bollywood
न्यूकमर एक्टर सुमित व्यास और उनकी गर्लफ्रेंड एकता कौल की मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी लेकिन उस दौरान तक दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं था। इसके बाद दोनों की मुलाकत एक बार फिर डांस रियलिटी शो में हुई जिसके बाद से दोंनों के बीच प्यार की शुरूआत हुई। वहीं, इसी साल अप्रेल में एकता ने इंस्टाग्राम पर सुमित के साथ रिलेशनशिप का खुसाला किया। वहीं, अगस्त में सुमित ने सगाई को लेकर खुलासा किया। सूत्रों के मुताबिक 15 सितंबर को एकता के होमटाउन जम्मू में दोनों शादी करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
hollywood
बात करेंगे अब विदेशी कपल की जिसमें सबसे पहले पॉपस्टार जस्टिन बीबर और उनकी गर्लफ्रेंड हैले बाल्डविन की सगाई की खबरें आती ही धमाल मच गया था और जुलाई में 23 वर्षीय इस पॉपस्टार ने इंस्टाग्राम पर इस लिखा था ' मेरा दिल पूरा का पूरा से तुम्हारा है और मैं हमेशा तुम्हारें लिए खड़ा रहूंगा, तुम मेरा उम्रभर का प्यार हो हैली और मैं इसे किसी और के साथ गवाना नहीं चाहता हूं।' सगाई के बाद दोनों ने जल्द शादी करने का फैसला लिया है और जब तक शादी नहीं होगी बीबर कोई एल्बम लॉन्च नहीं करेंगे।  
विज्ञापन

7 of 9
hollywood
ब्रिटिश स्टार्स रोजी हटिंगटन विटले और जेसन स्टेथम साल 2010 से एक दूजे को डेट कर रहे हैं और साल 2016 में सगाई कर चुके हैं। बता दें कि अब उनका एक बेबी भी है लेकिन अभी उनकी शादी नहीं हुई है। बेटे का नाम जैक ऑस्कर स्टेहम है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बेबी के जन्म लिए अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। लेकिन अब वे शादी कर बड़ी पार्टी के लिए अपने सगे-संबंधियों को आमंत्रित कर चुके हैं जिसमें कई दिग्गज हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल होंगे। 

8 of 9
hollywood - फोटो : women health
लियाम हेम्सवर्थ और माइली सायरस तीन साल पहले सगाई की थी जो आपसी कलह की वजह से टूट गई थी। लेकिन एक बार फिर सुलह होने के बाद दोनों सगाई करने जा रहे हैं। लेकिन खबर यह भी है कि दोनों ने साल 2017 में ही शादी भी कर ली थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात ऐसा कोई खुलासा नहीं किया था। लेकिन एक इंटरव्यू में माइली ने यह जरूर कहा था ' मैं अभी और खुलकर जीना चाहती हूं और मैं अभी शादी के लिए कुछ नहीं सोचती हूं, मैं अभी 24 साल की हूं और मुझे लगता है कि मुझे अभी और जीना चाहिए।'
विज्ञापन

9 of 9
hollywood
आखिर में बात करेंगे अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रांडे और कॉमेडियन पेटे डेविडसन की। मुलाकात के बाद दोनों एक-दूजे को चाहने लगे थे और इसी साल जून में दोनों ने सगाई भी कर ली है। एरियाना से सगाई करने के बाद पेटे ने एक इंटरव्यू में कहा ' एरियाना से सगाई करने के बाद मैं खुद को एक किसी कान्टेस्ट का विजेता महसूस कर रहा हूं।' वहीं, एरियाना ने गुड मॉर्निंग अमेरिका में बताया ' हम शादी की प्लानिंग कर रहे हैं और मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय शादी के प्लानिंग में ही दे रही हूं, जिसमें मेरे दोस्त, मां सभी इस इस तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं, मैं शादी को लेकर बहुत खुश हूं और उत्साहित भी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें