फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Who Opted for Surrogacy: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से लेकर शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा तक, सरोगेसी से माता-पिता बने ये सेलेब्स

Sat, 22 Jan 2022 11:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Kids Through Surrogacy - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शुक्रवार सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। दंपति ने अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को इसकी जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। प्रियंका ने निक को टैग करते हुए लिखा, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से अपने बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
बता दें कि अपने परिवार काे आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका-निक से पहले भी कई बॉलीवुड कपल्स आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन चुके हैं। आइए इस सूची पर एक नजर डालते हैं:
विज्ञापन

2 of 13
प्रीति जिंटा बनीं मां - फोटो : Instagram
प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह और उनके पति, वित्तीय विश्लेषक जीन गुडइनफ सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। प्रीति ने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है।
विज्ञापन

3 of 13
शिल्पा शेट्टी,वियान, समीशा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 2020 में सरोगेसी के जरिए अपने दूसरे बच्चे, समीशा का स्वागत किया था। बता दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेटे वियान के माता-पिता बन चुके हैं।

4 of 13
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर
निर्देशक-निर्माता करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों - यश और रूही के पिता बन चुके हैं। बता दें कि करण जौहर के जुड़वा बच्चों का जन्म फरवरी 2017 में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 13
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान-किरण राव
आमिर खान और किरण राव ने 2011 में आईवीएफ के जरिए अपने बेटे आजाद का स्वागत किया था। इतना ही नहीं, आमिर लोगों को आईवीएफ और सरोगेसी की कोशिश करने के लिए भी प्रोत्साहित कर चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 13
शाहरुख खान और अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान-गौरी खान
2013 में शाहरुख खान और गौरी खान का सबसे छोटा बेटा अबराम सरोगेसी के जरिए जन्मा था।
विज्ञापन

7 of 13
सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहेल खान-सीमा खान
अपने पहले बच्चे के जन्म के दस साल बाद सीमा और सोहेल खान ने एक और बच्चा पैदा करने का फैसला किया। जब यह स्वाभाविक रूप से नहीं हो सका, तो उन्हें भी चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी और उन्होंने आईवीएफ सरोगेसी का विकल्प चुना। उनका दूसरा बच्चा योहन उनकी शादी के लगभग 13 साल बाद यानी जून 2011 में पैदा हुआ था। 

8 of 13
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान
फराह 43 साल की थीं, जब फरवरी 2008 में उनके तीन बच्चे हुए। उन्होंने एक बयान में कहा था कि आईवीएफ एक आशीर्वाद है और मैं वास्तव में आभारी हूं क्योंकि इसने मेरी जिंदगी बदल दी है। 

9 of 13
तुषार कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार कपूर
तुषार सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे लक्ष्य के सिंगल पेरेंट बने। लक्ष्य का जन्म जून 2016 में हुआ था। बता दें कि तुषार अभी भी अविवाहित हैं और अपने बेटे के लिए माता व पिता दोनों की भूमिका अदा कर रहे हैं।

10 of 13
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर
निर्माता एकता कपूर सरोगेसी के जरिए जनवरी 2019 में अपने बेटे रवि की सिंगल मदर बनीं। वह अपने भाई तुषार के बेटे लक्ष्य की एक प्यारी बुआ भी हैं। तुषार ने भी सरोगेसी का विकल्प चुना और बेटे को सिंगल पेरेंट के रूप में पाल रहे हैं।

11 of 13
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोन-डेनियल वेबर
अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर को सरोगेसी का विकल्प चुनने के बाद जुड़वां बच्चे हुए। जुड़वा बच्चों का जन्म 2018 में हुआ था।

12 of 13
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस तलपड़े-दीप्ति
अभिनेता श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति ने मई 2018 में सरोगेसी के जरिए पितृत्व ग्रहण किया। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम आद्या रखा। सरोगेसी का विकल्प चुनने से पहले इस जोड़े की शादी को 14 साल हो गए थे।
विज्ञापन

13 of 13
लिसा रे - फोटो : सोशल मीडिया
लिसा रे-जेसन देहनी
अभिनेत्री लिसा रे और उनके पति जेसन देहनी ने जून 2018 में सरोगेसी के जरिए अपनी जुड़वां बेटियों - सूफी और सोलेल का स्वागत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें