क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा दिखाने के बाद बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने वाले शिखर अकेले क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले भी कई खिलाड़ी अभिनय में अपना हाथ आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में-
विज्ञापन
1 of 6
शिखर धवन की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/shikhardofficial
मनोरंजन और खेल जगत का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। इस सिलसिले में धवन को कुछ महीने पहले ही फिल्ममेकर्स ने अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और अब फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा दिखाने के बाद बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने वाले शिखर अकेले क्रिकेटर नहीं हैं। उनसे पहले भी कई खिलाड़ी अभिनय में अपना हाथ आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में-
विज्ञापन
2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी (M.S.Dhoni)
भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। खबरों की मानें तो धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए अभिनेत्री नयनतारा से हाथ मिलाया है। नयनतारा फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। धोनी तमिल फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे और इसमें उनका साथ संजय भी देंगे।
विज्ञापन
3 of 6
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)
इंडिया के बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हरभजन सिंह भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। भज्जी साउथ की फिल्म में काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ थी, जिसे साल 2021 में तमिल भाषा में बनाया गया था।
4 of 6
ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo)
वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो भी भारतीय सिनेमा में काम कर चुके हैं। उन्होंने तमिल फिल्म ‘Chithiram Pesuthadi 2’ में एक खास डांस नंबर किया था।
विज्ञापन
5 of 6
एस श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
एस. श्रीसंत (S. Sreesanth)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व इंडियन फास्ट बॉलर एस. श्रीसंत भी साउत की फिल्म में नजर आ चुके हैं। एक्टर ने साउथ इंडियन फिल्म ‘टीम-5’ में निक्की गलरानी में साथ मुख्य किरदार निभाया था। श्रीसंत की यह पहली फिल्म साल 2017 में मलयालम, तमिल और तेलगु भाषा में रिलीज की गई थी।
‘कोबरा’ एक तमिल फिल्म है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें साउथ इंडियन सुपरस्टार विक्रम (Vikram) नजर भी आएंगे। इस फिल्म के जरिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर इरफान पठान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे।